ज्ञानपुर: गोपीगंज में डीजे बजाकर लौट रहे संचालक पर ट्रक का पहिया चढ़ा, हुई मौत
कोतवाली के गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग स्थित सीता बाबा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक डीजे संचालक की मौत हो गयी। देर रात वे मिर्जापुर के एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाकर वापस घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।