रघुराजनगर नगरी: नादन के रिगरा में बलकर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, कई घायल, दो गंभीर रूप से सतना अस्पताल रेफर
नादन देहात चौकी अंतर्गत रिगरा गांव में बलकर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से ठोकर मार दी । एक्सीडेंट पर ट्राली सवार कई लोग घायल हो गए । सभी घायलों को मैहर अस्पताल लाया गया, जहां दो घायल सत्येंद्र साकेत और मोहन साकेत को गंभीर चोट लगी होने से सोमवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस पूछताछ कर रही है ।