सदर: प्रयागराज: पूर्व छात्र नेता पर 6 राउंड फायरिंग कराने के आरोपी प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार, थार में मौजूद थे तीन लोग
Sadar, Allahabad | May 9, 2026
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता और वकील रजनीश कुमार सिंह पर फायरिंग मामले में आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि प्रियदर्शिनी सिंह ने अपने साथियों से रजनीश पर 6 राउंड गोलियां चलवाईं। वह बिशप जॉनसन स्कूल (जूनियर विंग) कटरा की प्रिंसिपल हैं।पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।