मोहनलालगंज: सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में अनुराग यादव बने जिला सचिव
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार करते हुए अनुराग यादव को लखनऊ का जिला सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की अनुमति से की गई। सरोजनीनगर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर खेवली निवासी अनुराग यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।