ललितपुर: जल निगम की लापरवाही, वार्ड नंबर 15 गांधीनगर में स्कूल वैन सड़क में धंसी, बड़ा हादसा होने से बचा
वार्ड नंबर-15 गांधी नगर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर के पास शनिवार को जल निगम की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन धंस गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में कई स्कूली बच्चे सवार थे।चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।