मदनपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेरी चौधरी बिगहा से कांड के अभियुक्त को वाहन समेत किया दबोचा
मदनपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मदनपुर थाना कांड संख्या-223/26 बीएनएस के नामजद अभियुक्त सिंटु कुमार (पिता- राजेन्द्र चौधरी), निवासी चौधरी बिगहा (बेरी) को पुलिस ने एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा गया।