बेतिया के लौरिया थाने में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन का जनता दरबार।आपको बता दे बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन की अध्यक्षता में शनिवार की शाम लौरिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया।