नौगढ़: बाघी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बाघी गांव के करीब गुरुवार बीती रात्रि 08 बजे हथिनी निवासी विजय प्रताप नामक युवक बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सुचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से नौगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुये उसे चकिया अस्पताल रेफर कर दिया।