सदर: पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस चलाएगी देशभर में 40 दिन का अभियान, 10 जुलाई को प्रयागराज आएंगे राहुल गांधी
Sadar, Allahabad | Jun 25, 2026
पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशभर में 40 दिवसीय अभियान चलाने का ऐलान किया है। अभियान के तहत 10 जुलाई को राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचेंगे। वह छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि 25 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत देश के 28 प्रमुख शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।