मिर्ज़ापुर: जनपद में पिछले 15 वर्षों से चैन स्नेचिंग व चोरी करने वाले 7 लोगों की फोटो कोतवाली देहात पुलिस ने चौराहे पर जारी की
बताते चली कि गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे जनपद मिर्जापुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पिछले 15 वर्षों के दौरान चेन स्नेचिंग व चोरी के मामले में 7 अभियुक्त गणों को सत्यापन कर आम जनता को जागरूक करने के लिए इनका फोटो फ्लेक्सी बोर्ड पर लगवा कर चौराहों पर लगाया गया है। ताकि आमजन में उनके आपराधिक क्रियाकलाप के संबंध में जानकारी रहे ताकि पुनः कोई घटना ना हो।