मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के बाहर के परिसर में एक युवक अचेत अवस्था में मिला, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बाहर के परिसर में। अपने सामान के साथ अचेत अवस्था में पड़े एक युवक के मिलने से हड़कंप मच गया। जिसे देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। युवक के पास एक बैग व एक नीले रंग की अटैची मिली है। वही मौके पर पहुंची कोतवाली कटरा पुलिस ने। युवक को मंडली अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।