कटघोरा: राखड़ लोड हाईवा नाले में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा
Katghora, Korba | Jun 13, 2026 दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर पिछली रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राखड़ से लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।वाहन मालिक दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है।