पुवायां: स्कूली वैन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
पुवायां। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक महिला को तेज रफ्तार स्कूली वैन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, फरहीन पुत्री मोहम्मद अली अपने मकान के सामने सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी अचानक एक स्कूली वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।