बिल्सी: बेहटाजबीं गांव में जबरन रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में बिल्सी पुलिस ने की कार्रवाई, 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Bilsi, Budaun | May 18, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जबीं गांव में कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।