परबत्ता: परबत्ता सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था में मिलीं खामियां
खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे गोगरी अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकित कुमार ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने द