अभियुक्त ऋतिक, संदीप, प्रिंस का गुलाजर व उसके साथियों से गाडी आगे पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा 03 लोगो को हिरासत में लिया गया था। कुछ सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा इसमें समझौता करा दिया गया था। गांव से करीब 03 किलोमीटर दूर एक दुकान पर आकर अभियुक्त ऋतिक, संदीप, प्रिंस द्वारा गुलजार के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते हुए फायर आर्म्स से चोट पहुंचायी हैं। जिससे गुलजार के पेट मे गोली लगी है। उसे उपचार हेतु मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 05 टीमें लगायी गयी हैं। वरिष्ठ अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह की बाइट ।
12 views | Bulandshahr, Uttar Pradesh | Jun 19, 2026