झालरापाटन: झालरापाटन में मोहर्रम से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झालरापाटन में पुलिस ने रविवार शाम भारी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। झालरापाटन थाने से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के सभी मार्गो और चौराहों से गुजरा, यह मार्च पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा, थानाधिकारी हंसराज मीणा और सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया।