हथुआ प्रखंड के मिर्जापुर में आगामी 18 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रीमियम लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आयोजन समिति द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।