नावकोठी: गौरीपुर में सोना और नगदी लूट कांड: फुफेरा भाई निकला मास्टरमाइंड, नावकोठी पुलिस ने सभी बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गौरीपुर में विगत साल 20 अप्रैल को हुए सोना और नगदी लूट कांड के मास्टरमाइंड सहित उसमें शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि दीपिका ज्वेलर्स के मालिक गौरीपुर के संतोष कुमार को 20 अप्रैल 2025 को रजौड़ा के गुड्डू कुमार तथा नौला के विशाल कुमार और धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।