अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने 1 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि आरोपी राजीव कश्यप पुत्र चरण सिंह कश्यप निवासी पट्टी देशू बावली काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिसको बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।