सोहागपुर: कलेक्टर ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को विराट सभागार में किया सम्मानित
शहडोल मंगलवार को लगभग 5:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षा में मेरिट आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया है,इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में मौजूद रहे हैं।