दिघवारा: मालखाचक गांव में चोरी की वारदात से दहशत, छह घरों को बनाया निशाना
Dighwara, Saran | Jun 14, 2026 दिघवारा थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने छह घरों में चोरी का प्रयास कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। रविवार सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चोर पांच घरों में चोरी करने में असफल रहे, जबकि प्रह्लाद प्रसाद के घर से लगभग 50