चितरंगी: बरका क्षेत्र के ग्राम पेडरा निवासी 35 वर्षीय महिला की जहरीले सर्प के काटने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस चौकी बरका के ग्राम पेडरा निवासी एक 35 वर्षीय महिला को खेत में कार्य करते समय एक जहरीले सर्प ने डस लिया था जहां महिला को उपचार के लिए सरई अस्पताल में भर्ती कराया गया था किंतु हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रेफर कर दिया गया था।जिसकी मौत हो गई।वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।