गाजीपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी सर्किल क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए महिला संबंधी अपराधों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए।