झांसी: गुलाम गौस खां पार्क स्थित मल्लखम्भ कोर्ट में निःशुल्क समर कैंप का हुआ समापन, सदर विधायक और शिक्षक विधायक रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2025 राम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में गुलाम गौस खां पार्क स्थित मल्लखम्भ कोर्ट पर निःशुल्क समर कैंप का समापन एवं मल्लखम्भ कोर्ट का उद्घाटन सदर विधायक रवि शर्मा के मुख्य अतिथिय एवं डॉ बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ग्राउंड पर पोल मल्लखम्भ, हैंगिंग मल्लखम्भ, रोप मल्लखम्भ, एरियल सिल्क पर बच्चों द्वारा पिरामिड दिखाए गए।