झांसी: झांसी के पंचवटी में दबंगों ने जिम के जनरेटर में लगाई आग, महिलाओं ने घर पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2026 झांसी में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके का है, जहां एक पड़ोसी युवक पर जिम के जनरेटर में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले जिम के बाहर रखे जनरेटर में आग लगा दी। इसके बाद कुछ महिलाओं ने घर के दरवाजे पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो हुआ वायरल