बिंदकी: पहरवापुर गांव के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहरवापुर गांव के समीप मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे ई रिक्शा की टक्कर से एक ही बाइक में सवार राकेश उम्र 35 वर्ष निवासी जनता कोतवाली बिंदकी तथा मुन्नू उम्र 20 वर्ष निवासी कोरसम थाना कल्यानपुर घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।