लाडपुरा: कोटा में किडनी फेल्योर केस: पत्नी के इलाज के लिए मकान गिरवी रखा, एफडी तुड़वाई और रिश्तेदारों से कर्ज लिया
Ladpura, Kota | May 16, 2026 कोटा के मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में सीजेरियन के बाद दो महिलाओं की किडनी फेल होने के बाद उन्हें जबरन निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। इन दोनों महिलाओं की हालत अब भी खराब है। हालांकि एक महिला किरण की स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन दूसरी महिला शिरीन की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अभी तक वेंटिलेटर पर रखा गया है।