अनूपपुर: किरर घाट में मिला युवक का शव, मजदूरी के लिए अनूपपुर आते समय हुआ हादसा
शहडोल-अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग स्थित किरर घाट में एक 27 वर्षीय युवक का शव दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के पास मिला। सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान राम सिंह मरावी (27) निवासी परसेलखुर्द, ग्राम पंचायत मौहारी, थाना राजेंद्रग्राम के रूप में हुई।