जहानाबाद: झुनाठी में पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम, पति, सास पर हत्या का आरोप
जहानाबाद के रतनी-परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता शीतल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह पति से विवाद के बाद शाम को वह घर में मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं।