गुना नगर: नथियाजी में मुनिश्री सुधा सागर महाराज से कलेक्टर एसडीएम और जिला जनसंपर्क अधिकारी ने लिया आशीर्वाद, कई विषयों पर चर्चा की
गुना बजरंगगढ़ रोड पर नसियाजी में विराजमान मुनिश्री सुधा सागर महाराज से 6 जून शाम को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एसडीएम शिवानी पांडे तहसीलदार और जिला जनसंपर्क अधिकारी शुभम शर्मा ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कलेक्टर ने बताया, गुना में राष्ट्रीय महत्व के आयोजन मे देश वारसी आने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं की जानकारी दी। हर संभव सहयोग की बात कही।