भरगामा: गोलहा गांव में ढाई एकड़ में लगी मकई की फसल जलकर राख, पराली जलाने के दौरान आग फैली
भरगामा थाना क्षेत्र के गोलहा गांव में पराली जलाने के दौरान अचानक भड़की आग से एक किसान की ढाई एकड़ में लगी मकई की फसल जलकर राख हो गई. इस घटना से किसान को लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है. घटना बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब की है।