सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में कमरे में पंखे से लटका मिला 17 वर्षीय युवती का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के कमरे में 17 वर्षीय युवती कशिश का शव पंखे से लटका मिला। घटना पक्का बाग स्थित खान मार्केट के सामने की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।