Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

वैर (खिड़की गेट) शमशान घाट को अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु #weir #rajashtan #government #bharatpurnews

5k views | Weir, Bharatpur | Jun 8, 2021

MORE NEWS

बछामदी से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए शिवभक्त, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
नदबई (भरतपुर)। सावन माह के पावन अवसर पर नदबई क्षेत्र के बछामदी गांव से शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शिव परिवार एवं बिहारी जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर उत्साह और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया।
गांव में शिवभक्तों की विदाई को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और जयकारों के बीच रवाना किया। बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ कांवड़िये नाचते-गाते हरिद्वार के लिए रवाना हुए। पूरे गांव में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रभाव चौधरी, मानसिंह शर्मा, नरेश चौधरी, प्रकाश सिंह शर्मा, विनोद शर्मा, गोपाल शर्मा, साहब सिंह (डायरेक्टर), योगेश शर्मा, मयंक शर्मा, कालू चौधरी, हेमू चौधरी, भूदेव चौधरी, हरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, लोकेश चौधरी और राजकुमार सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे।
वहीं श्यामशरण शर्मा शास्त्री, महावीर सिंह, जगबीर सिंह, गिरीश कुमार, सुनहर सिंह, विजय सिंह, प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोहन सिंह, बासुदेव फौजदार, गज्जी चौधरी, पूर्व सरपंच पूनम देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की कामना की।

बछामदी से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए शिवभक्त, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत नदबई (भरतपुर)। सावन माह के पावन अवसर पर नदबई क्षेत्र के बछामदी गांव से शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शिव परिवार एवं बिहारी जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर उत्साह और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। गांव में शिवभक्तों की विदाई को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और जयकारों के बीच रवाना किया। बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ कांवड़िये नाचते-गाते हरिद्वार के लिए रवाना हुए। पूरे गांव में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रभाव चौधरी, मानसिंह शर्मा, नरेश चौधरी, प्रकाश सिंह शर्मा, विनोद शर्मा, गोपाल शर्मा, साहब सिंह (डायरेक्टर), योगेश शर्मा, मयंक शर्मा, कालू चौधरी, हेमू चौधरी, भूदेव चौधरी, हरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, लोकेश चौधरी और राजकुमार सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे। वहीं श्यामशरण शर्मा शास्त्री, महावीर सिंह, जगबीर सिंह, गिरीश कुमार, सुनहर सिंह, विजय सिंह, प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोहन सिंह, बासुदेव फौजदार, गज्जी चौधरी, पूर्व सरपंच पूनम देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की कामना की।

Weir, Bharatpur | Aug 6, 2026

भरतपुर। शहर के कृष्णा नगर निवासी 53 वर्षीय रेडीमेड गारमेंट व्यापारी मानव गर्ग का फ्लाइंग डिस्क खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मानव गर्ग रोजाना की तरह सुबह साइकिलिंग करने के बाद कदमकुंज के पीछे स्थित मैदान में अपने दोस्तों के साथ फ्लाइंग डिस्क खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह मैदान में ही गिर पड़े। साथ मौजूद साथियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर (CPR) देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तत्काल आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मानव गर्ग की इकलौती बेटी मानवी (22 वर्ष) जर्मनी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वह देर रात भरतपुर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गुरुवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बेटी मानवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

भरतपुर। शहर के कृष्णा नगर निवासी 53 वर्षीय रेडीमेड गारमेंट व्यापारी मानव गर्ग का फ्लाइंग डिस्क खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मानव गर्ग रोजाना की तरह सुबह साइकिलिंग करने के बाद कदमकुंज के पीछे स्थित मैदान में अपने दोस्तों के साथ फ्लाइंग डिस्क खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह मैदान में ही गिर पड़े। साथ मौजूद साथियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर (CPR) देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तत्काल आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानव गर्ग की इकलौती बेटी मानवी (22 वर्ष) जर्मनी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वह देर रात भरतपुर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गुरुवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बेटी मानवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

Weir, Bharatpur | Aug 6, 2026

बारिश के बाद की स्थिति, जल भराव...........

बारिश के बाद की स्थिति, जल भराव...........

Weir, Bharatpur | Aug 6, 2026