स्वार: लखनऊ में अपना दल (एस) की बैठक में स्वार विधानसभा विधायक शफीक अहमद अंसारी ने किया मिशन 2027 का आगाज
Suar, Rampur | Jun 2, 2026 राजधानी लखनऊ स्थित अपना दल (एस) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में स्वार-टांडा के विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए "मिशन 2027" का आगाज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में गरीब, किसान, पिछड़े और वंचित समाज की मजबूत आवाज बनना है।