🚨 खबर खटीमा | धार्मिक। 🚨
🔴 सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,
🔴 चकरपुर स्थित पांडवकालीन वनखंडी महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें,
🔴 मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं का उत्साह, भारी संख्या में पहुंचे शिवभक्त,
🔴 जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद,
🔴 बेलपत्र, धतूरा, शहद और दूध से की गई विशेष पूजा-अर्चना,
🔴 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा पूरा मंदिर परिसर,
🔴 महिला भजन मंडली के भजनों और ढोल-मंजीरे की थाप पर झूमे श्रद्धालु,
🔴 सुबह से लगातार बारिश के बावजूद दोपहर तक उमड़ता रहा भक्तों का सैलाब,
🔴 वनखंडी महादेव मंदिर में दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालु, मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद,
🔴 मान्यता: सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक से होती है मनोकामना पूर्ण,
🔴 श्रद्धालुओं ने कहा—सावन का पहला सोमवार शिवभक्ति और आस्था का सबसे पावन पर्व,
🔴 इंद्रदेव की झमाझम बारिश के बीच हुआ भोलेनाथ का प्राकृतिक जलाभिषेक, भक्तों ने माना शुभ संकेत,
🔴 सीमांत क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र वनखंडी महादेव मंदिर में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता,
बेबाक उत्तराखंड #डिजिटल✍️✍️✍️