बिंदकी: बिंदकी कस्बे में मोहनी एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु के मोहनी अवतार की पूजा-अर्चना की गई, शरबत का वितरण किया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील रोड राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निकट सोमवार को दिन में करीब 12:00 बजे श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा मोहिनी एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर शरबत वितरण भी किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने ठंडा और मीठा शरबत पिया तथा आयोजकों को सदा सुखी रहो का आशीर्वाद दिया।