देवास: छात्रा की शिकायत पर आबकारी विभाग ने इटावा में की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
Dewas, Dewas | Apr 4, 2026 श्रीमान कलेक्टर महोदय को किसी छात्रा द्वारा दूरभाष पर अवैध मदिरा बिक्री के संबंध में अवगत कराया गया। श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल छात्रा की सूचना पर संज्ञान लेते हुए सहायक आबकारी आयुक्त देवास को बिक्री के संबंध में कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर आबकारी दल ने कार्रवाई की है।