सिवनी: निक्षय रथ: दिखावे का साधन, अभियान पर उठे सवाल
Seoni, Seoni | Apr 3, 2026 सिवनी जिले में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की जमीनी सच्चाई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विश्व क्षय रोग दिवस पर बड़े आयोजन के साथ जिस ‘निक्षय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, वह अस्पताल परिसर से बाहर ही नहीं निकल सका। फोटो सेशन खत्म होते ही रथ से पोस्टर उतार लिए गए, जिससे पूरे अभियान की मंशा पर संदेह गहराता नजर आ रहा है।