इटावा: फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया, चोरों के पास से 5 बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
Etawah, Etawah | Sep 24, 2024 फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरो को तमंचा, बाईके कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि जसवन्तनगर के रहने वाले राहुल और मैनपुरी इलाके के रहने वाले अभिषेक को 2 तमंचा, 2 कारतूस, 5 चोरी की बाईके समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े थे उसी वक्त गिरफ्तार किया गया है।