गायघाट: बखरी चौक पर उधार मांगने को लेकर दुकानदार को बेरहमी से मारपीट कर किया गया घायल, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी चौक पर उधार मांगने को लेकर दुकानदार को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही हैं। इस घटना दुकानदार रंजन कुमार और बीच बचाव करने पहुंचे उसके पिता विजय चौधरी को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया गया।