परैया प्रखंड के कपसिया पंचायत स्थित मुर्गिया बिगहा में मंगलवार दोपहर यात्री शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद मद से बनने वाले यात्री शेड को लेकर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। शेड के शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामिण युवक अनुज यादव, करिमन सिंह, सुरेश कुमार, रंजन कुमार, धनंजय कुमार, रंजीत कुमार व रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।