लोहरदगा में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के पेशरार प्रखंड सहित विभिन्न प्रखंडों में जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार शाम 6:30 बजे दी गई।