महागामा: बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ सोमवार को बैंक के सुरक्षा को लेकर महागामा एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में बैठक का किया गया आयोजन
महागामा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैंक के सुरक्षा को लेकर सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षा को लेकर शाखा प्रबंधकों को दिया गया कई आवश्यक दिशा निर्देश। बैंक में उच्च क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैंक में अलार्म लगाने, गार्ड रखने आदि का निर्देश दिया गया।