धमदाहा: पोखर में फिसलकर डूबा मासूम, मां को पानी देने खेत गया था
धमदाहा :- भवानीपुर प्रखंड के शहीदगंज पंचायत के भंगड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर 10 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक फैयाज आलम भंगड़ा वार्ड संख्या 10 निवासी मो. जलाल के पुत्र था ।