नगीना: नगीना देहात के गांव आस्थापुर सैदपीर उर्फ वनोवाला में एक महिला की मौत, मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
Nagina, Bijnor | Apr 12, 2026 रविवार अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना देहात क्षेत्र के गांव आसथापुर सैदपीर उर्फ वनोवाला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों पर मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और उन्होंने ससुरालियो पर दहेज के लिए मारपीट करना और हत्या करने जैसे आरोप लगाए ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।