हरदा: 21 मई का आंदोलन टला, अब 26 मई को हरदा कलेक्टर कार्यालय के घेराव की तैयारी
Harda, Harda | May 18, 2026 भीम आर्मी, जयस, आजाद समाज पार्टी और बाप पार्टी के संयुक्त बैनर तले 21 मई 2026 को प्रस्तावित जन आंदोलन अब स्थगित कर दिया गया है। संगठनों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब यह आंदोलन 26 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलेक्टर कार्यालय हरदा का घेराव किया जाएगा।