राजातालाब: श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने मंदिर का 3 डी में किया दर्शन, मंदिर में चला ट्रायल
श्री बाबा विश्वनाथ धाम में अब श्रद्धालु मंदिर का 3 डी दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए ट्रायल चल रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के 3D स्वरूप का दर्शन कराया जा रहा है। मंदिर परिसर के दुर्लभ दर्शन केंद्र में प्राइवेट कंपनी श्रद्धालुओं को रियलिटी हेडसेट से श्री बाबा विश्वनाथ की 5 प्रहर की आरती-श्रृंगार के दर्शन दिखा रही है।