राजातालाब: वाराणसी में PM के किसान सम्मेलन में 50 हजार किसानो की भागीदारी के लक्ष्य, भाजपा ने व्यापक तैयारियां की शुरू
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 18 जून को किसान सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें वे किसानों से संवाद करेंगे। राजातालाब के मेंहदीगंज ग्राम सभा में आयोजन किया जाएगा। यह सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र है। रिंग रोड के किनारे पंडाल बनाया जा रहा है । इसमें 50 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है