बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में आज से सजेगा दो दिवसीय नवरस महोत्सव, डांडिया-गरबा और भक्ति गीतों की मचेगी धूम
श्री बंशीधर नगर में पहली बार दो दिवसीय नवरस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू सेना के तत्वावधान में अधौरा रोड स्थित सर्किट हाउस के समीप बुधवार और गुरुवार को डांडिया-गरबा और भक्ति संगीत की धूम मचेगी। पहले दिन बुधवार को डीजे की धुन पर डांडिया-गरबा नाइट का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता के डीजे ग्रुप, रांची के डीजे सोनिक और भुवनेश्वर की एंकर तारा अपनी प्रस्तुति